बिलासपुरछत्तीसगढ

कार के चालक ने ग्रामीणों पर चढ़ा दी वाहन , अस्ताल ले जाते समय एक ने तोड़ा दम , 4 घायल

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में सीपत क्षेत्र के कुली में सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर तेज रफ्तार कार के चालक वाहन चढ़ा दी। हादसे चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्ताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर सीपत पुलिस ने कार जब्त कर​ लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है

घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है। सीपत के कुली में रहने वाले सौंखी सिहं ठाकुर गांव के ही धनपाल ठाकुर, दिनेश विश्वकर्मा, धिरेंद्र ठाकुर के साथ सड़क किनारे बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार के चालक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार सड़क से उतरकर नाली में घुस गई।हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। रास्ते में गंभीर रूप से आहत सौंखी सिंह की मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!