छत्तीसगढबिलासपुर

बिलासपुर : न्यायालय में चोर पुलिस की पकड़म-पकड़ाई का हाई-वोल्टेज ड्रामा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// बंगलादेश के नैरोई के युवक इमरान (25) केंद्रीय जेल में चोरी के एक मामले में बंद है। मंगलवार को जिला न्यायालय में उसकी पेशी थी। इसके चलते अन्य कैदियों के साथ उसे भी जेल परिसर से जिला न्यायालय ले जाया गया। सभी कैदियों को कोर्ट के बैरक में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी पहरेदारी कर रहे थे। दोपहर में पुलिस कर्मी उसे पेशी में लेकर कोर्ट के अंदर ले गए।

वहां से वापस आने के बाद उसके साथी युवक को हथकड़ी लगाने के लिए उसका हथकड़ी खोला गया। तभी हथकड़ी खुलते ही इमरान भागने लगा। घबराए पुलिसकर्मी भी तत्काल एक्शन में आ गए और उसका पीछा करने लगे। भागते समय कैदी अचानक गिर गया और उसे पकड़ लिया गया। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब उसे आनन-फानन में CIMS ले जाया गया। सूबेदार सोनू वर्मा ने बताया कि बंदी भागते हुए हांफ रहा था। इसके चलते बेहोश हो गया। उसे CIMS ले जाया गया। अब उसकी स्थिति ठीक है। इसलिए उसे वापस जेल भेज दिया गया है।

विचाराधीन बंदी के भागने की खबर मिलते ही जिला कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चोरी के आरोपी की सुरक्षा को लेकर भी वकील सवाल उठाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भागते देखकर वकील व पक्षकार भी हैरत में पड़ गए। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। जिला न्यायालय परिसर से कैदी को भागते देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में आ गए। यहां ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ नहीं सूझ रहा था। दरअसल, बैरक में अन्य कैदी भी थे, जिन्हें छोड़कर जाने से सभी कतरा रहे थे। इस पर तीन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई और दौड़ते हुए उसका पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे तत्काल दबोच लिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!