
जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल सोसाइटी में व्याख्याता भर्ती संस्कृत में चयनित रितु मिश्रा पति विवेक मिश्रा की निवास प्रमाण पत्र की जांच की मांग कलेक्टर कोंडागांव से की है और कलेक्टर कोंडागांव द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया ।
षिकायत है इस बात की – जनपद सदस्य बाल सिंह बघेल ने बताया कि सियालाल नाग द्वारा जानकारी में लाया गया है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल सोसाइटी फरसगांव के व्याख्याता भर्ती संस्कृत में चयनित रितु मिश्रा का निवास मध्य प्रदेश है। वर्ष 2021 के मध्य प्रदेश के मतदाता सूची में चयनिता का नाम है ,और विवाह पूर्व बने छत्तीसगढ़ की निवास प्रमाण पत्र जो कि रितु तिवारी के नाम से जारी है उसके आधार पर गलत तरीका से चयन किया गया है। इसकी शिकायत कलेक्टर से कर उचित कार्यवाही करने की मांग बाल सिंह बघेल के द्वारा किया गया।
षिक्षिका ने बताया ये – इस मामले पर षिक्षिका रितू मिश्रा ने बताया कि उनके पास तहसीलदार से बनाया गया छत्तीसगढ कोण्डागांव का निवास प्रमाण पत्र है। आधार कार्ड व वोटर आई सभी कुछ है। षिकायत बेबुनियाद की है। हालांकि दस्तावेज नहीं होने की बात कह कर दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त की गयी है।
जिला प्रषाासन करेगा जांच – खुद षिक्षिका ने कहा कि षासन द्वारा इस मामले पर जांच की जा रही है। जिसमें वह इन सब तथ्यों की जांच कराने तैयार है।

