ललितपुर

नाबालिक से 28 लोगों ने किया रेप

ललितपुर न्यूज़ धमाका /// एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता समेत सपा और बसपा नेता ने रेप किया है.नाबालिग से रेप के मामले में आरोपित पिता समेत बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव और एक इंजीनियर महेंद्र दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. असल में राज्य में ललितपुर नाबालिग रेप मामला काफी चर्चा में है तीनों आरोपियों को शुक्रवार को मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां वे छिपे हुए थे.

इस मामले में मंगलवार को 17 साल की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि पिछले पांच साल से उसका पिता उसके साथ रेप रहा है. साथ ही उसका पिता उसे कई लोगों के पास भेज चुका है. जिसमें सपा और बसपा नेताओं के साथ ही कई अफसर शामिल हैं. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके पिता और कई राजनेताओं सहित 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं इस मामले में तीन और अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में 28 नामजद आरोपी हैं. आरोपियों में लड़की का पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने कहा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए झांसी और जालौन जिले से तीन-तीन टीमों सहित सात टीमों का गठन किया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!