छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़: स्कूलों में मरम्मत और शौचालय निर्माण को मिली मंजूरी, 12 स्कूलों को मिलेंगे अतिरिक्त कक्ष

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जांजगीर-चांपा जिले के स्कूलों में अधोसंरचना सुधार के लिए 2 करोड़ 9 लाख 56 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत स्कूलों में मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और शौचालयों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।

इस योजना के तहत—
🔹 94 प्राथमिक और 53 मिडिल स्कूलों में मरम्मत के लिए ₹77.86 लाख
🔹 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में मरम्मत के लिए ₹49.77 लाख
🔹 शौचालय निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए ₹74 लाख
🔹 12 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए ₹96.84 लाख
🔹 8 आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए ₹1.12 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि छात्रों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

शासन की इस पहल से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी उपस्थिति, प्रदर्शन और आत्मविश्वास में सुधार आएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!