छतीसगढ़रायपुर

 रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने आत्मदाह की कोशिश 

रायपुर न्यूज़ धमाका – घटना आधी रात को प्लेटफार्म पर हुई, जब 20 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान तुरंत हरकत में आ गए।

आरपीएफ के जवानों ने आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल युवती के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

युवती 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है, उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने घर से निकली थी। घर में भी उसने खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की थी।

आरपीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसी युवती का नाम संध्‍या सिंह है, जो बिहार की राजधानी पटना जिले के ग्राम अधमलगोला, जमालपुर की रहने वाली है। बुधवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर वालों को बिना बताएं ट्रेन से यहां आ गई।

शुक्रवार को तड़के पौने तीन बजे संध्या मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन के बाहर खुद को आग के हवाले करने के बाद भागते हुए स्टेशन मास्टर के कक्ष के पास पहुंची। युवती को आग में गंभीर रूप से झुलसता देख आरपीएफ जवानों ने मंदिर हसौद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!