छतीसगढ़कोंडागांव

 फरसगांव में बारिश के चलते एक मकान के गिर जाने से उसमें दबकर एक दुधमुंहे बच्चे की मौत वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे घायल

 फरसगांव न्यूज़ धमाका – मिली जानकारी के मुताबिक फरसगांव तहसील के अंतर्गत थाना उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी 3 बच्चे मकान से लगे लाड़ी में आग ताप रहे थे। उसी दौरान भारी बारिस से कमजोर होकर लाड़ी गिर गया। परिजनों ने तुरंत बच्चों को गिरे हुए लाड़ी से निकाला, तब तक तीनो में से एक बच्चे मिताँशू दुग्गा पिता दशमु दुग्गा उम्र 1.5 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। 

घायल बच्चों का नाराणपुर में चल रहा इलाज

मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव भेजा गया है। शेष दोनों बच्चे चित्रांश दुग्गा पिता बज्जूराम उम्र 3 वर्ष, कु. बज्जो दुग्गा पिता लखमा उम्र 22 वर्ष को उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व अमले की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मृतक के शव को फरसगांव लाया गया और शव परीक्षण पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!