छतीसगढ़सुकमा

छत्‍तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्‍या, जादू टोना के शक में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

सुकमा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जिसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव की है. यहां जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम एतकल के निवासी थे.

वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के निवासी है. घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं. उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है. घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी ही जघन्य हत्या जादू-टोने के शक में बलौदाबाजार जिले में हुई थी.यहां एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया था. मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे. सभी मृतकों का शव गुरुवार रात को एक मकान में मिला था. इस मामले में भी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!