
- पिता ने अपने सात साल के बच्चे को स्कूटर के आगे रखे हाथ से बने पटाखों के पैकेट के ऊपर बैठा रखा था. जैसे ही पटाखों में धमाका हुआ, पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, वहीं तीन अन्य वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पुलिस का यही कहना है कि टक्कर की वजह से ही पटाखों में विस्फोट हुआ. बताया जा रहा है कि पिता व पुत्र अपने घर के काफी करीब पहुंच चुके थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मौत से सामना हो गया. ये लोग अपने परिवार के लिए पटाखे लेकर जा रहे थे.
पुडुचेरी न्यूज़ धमाका /// दिवाली के मौके पर पटाखे लेकर जाना एक पिता व उसके सात साल के बेटे के लिए जानलेवा साबित हुआ. स्कूटर पर पटाखे ले जा रहे पिता-पुत्र की उसम समय पुडुचेरी वेल्लुपुरम सीमा पर मौत हो गई जब पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रहे स्कूटर में अचानक विस्फोट होता है और वहां धुआं फैल जाता है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही तारीख के अनुसार यह दर्दनाक हादसा 4 नवंबर को दोपहर दो बजे के करीब हुआ
