बहादुरगढ़

किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास ट्रक ने छह महिलाओं को कुचला, तीन की मौके पर मौत

बहादुरगढ़ न्यूज़ धमाका /// बेकाबू डंपर ने आंदोलन स्थल से कुछ ही दूरी पर फुटपाथ पर बैठी 5 महिलाओं को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में पंजाब की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल से रोहतक PGIMS रैफर किया गया हैं। दसे का शिकार हुई इन सभी महिलाओं का टिकरी बॉर्डर से काफी पहले बहादुरगढ़ बाइपास स्थित फ्लाइओवर के नीचे कैंप था, जिसमें यह करीब 20 दिन से ठहरी हुई थी। किसान आंदोलन के रोटेशन के हिसाब से नया जत्था एक दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है, जिसके चलते आज उन्हें वापस अपने घर लौटना था।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे पांच महिलाओं का यह जत्था अपने कैंप से कुछ दूर आगे ही बाइपास पर फुटपाथ पर जाकर बैठ गया। महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी, चूंकि उन्हें रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी झज्जर की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ के बीचो-बीच बैठी इन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर किसी का भी दिल खौल सकता है, क्योंकि डंपर से बचने के लिए महिलाएं एक ऊपर एक चढ़ गई, लेकिन डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। वहीं घायल हुई हरमीत कौर नाम की महिला की नजर सबसे पहले डंपर पर पड़ी, जिसकी वजह से वह बच गई। हालांकि उन्हें चोटें फिर भी लगी है।

वहीं गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह के दोनों पैरों में काफी ज्यादा चोटें है, जिसकी वजह से उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है।  मरने वाली महिलाओं में 60 वर्षीय सिंदर कौर पत्नी भान सिंह, 58 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह, 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई महिला 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह है। इसके अलावा हरमीत कौर को भी चोटें आई है। ये सभी मानसा जिले तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की रहने वाली है।पुलिस ने 3 महिलाओं के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके बाद उनके शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!