छतीसगढ़राजिम

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया राजिम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिलाया सेवा संकल्प

19 सितम्बर 2026 //

राजिम न्यूज़ धमाका – राजिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ

छत्तीसगढ़ के राजिम में गुरुवार की शाम राजिम का पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़, हाथों में जलते दीप और सेवा-संकल्प का संदेश- पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का। कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’

राजिम पहुंचने पर सांसद अग्रवाल ने सबसे पहले पंडित सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर दीप प्रज्वलित किया। दीप जलते ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया। भाजपा की ओर से देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

25वें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लेख

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि, वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद से उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं भी अक्टूबर 2025 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लेख किया था।

योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता के बीच जाकर सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

दीप प्रज्वलन के दौरान ये रहे उपस्थित

दीप प्रज्वलन के दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक भाजपा के वरिष्ठतम नेता जितेंद्र सोनकर, अधिवक्ता भाजपा नेता आशीष शिंदे, पार्षद टंकू सोनकर,प्रवीण पुष्पाकर मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,संजय सोनकर आकाश राजपूत बादल साहू आशीष पांडे ऋषि दुबे अरविंद गुप्ता जितेन्द्र पेंदरिया मनीष ठाकुर संजीव साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन, सेवा और जनसंपर्क को लेकर संकल्प का अवसर भी बना। दीपों की कतार के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। राजिम की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर चलाए जा रहे भाजपा के अभियान को स्थानीय स्तर पर भी नई ऊर्जा दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!