
19 अगस्त 2026 //
रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी ने 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की, कई थाना प्रभारियों को बदला गया और चौकियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने 6 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कुछ थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।




