23 जून 2026 //
सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर. हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाईयां भी बेसर हैं. सूरजपुर जिले में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में कई नाबालिग सहित 19 मजदूर घायल हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है.

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 19 मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में मजदूरों को लेकर कार्यस्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पिकअप में 30 मजदूर थे सवार
जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है. करीब 30 मजदूरों को लेकर पिकअप आ रही थी. चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया. मजदूरों के बीच कई नाबालिग भी मौजूद थे. सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है.

सूचना के बाद घायलों को सूरजपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी का इलाज जारी है. वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.



