छतीसगढ़सरगुजा

02 जून 2026 // खेलते-खेलते फट गई मोबाइल की बैटरी, एक साल के मासूम की मौत

सरगुजा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुई घटना ?

, ब्रह्मपुर गांव में रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह (1 साल) 31 मई की शाम को अपने भाई-बहनों और गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी बच्चे कहीं से मोबाइल की एक पुरानी और खराब बैटरी ले आए थे। शाम करीब 5 बजे अचानक बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। आदित्य इसकी चपेट में आ गया और उसका चेहरा, सीना, पेट के साथ ही हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 1 जून की सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!