छतीसगढ़मरवाही

02 जून 2026 // भीषण गर्मी बनी जानलेवा : हीट स्ट्रोक से मादा भालू की मौत, जंगलों में पानी की किल्लत से बढ़ा संकट

मरवाही न्यूज़ धमाका – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. मरवाही वनमंडल क्षेत्र में पिपरिया गांव के पास भीषण गर्मी और लू के कारण मादा भालू ने दम तोड़ दिया. वह जंगलों में पानी की तलाश में भटक रही थी. धीरे-धीरे पानी की कमी के कारण उसकी हालत बिगड़ते चली गई. फिलहाल क्षेत्र में जल संकट गहराया हुआ है, जिसे दूर करने वन विभाग व्यवस्था करने में जुटा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, भीषण गर्मी जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित होते नजर आ रही है. जंगलों में पानी की भारी किल्लत है. वन्यजीवों के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. पिपरिया गांव के पास मंगलवार को एक 5 वर्षीय भालू की मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंची. भालू के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा लिया गया है.

वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

मरवाही वनमण्डल म​डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने घटना की पुष्टि की करते हुए बताया कि भीषण गर्मी और लू की वजह से  भालू की मौत हुई है. एसडीओ की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना के बाद वन विभाग ने जंगलों में वन्यजीवों के लिए पानी की उचित व्यवस्था करने और टैंकरों और जलस्रोतों को भरने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!