
भिलाई न्यूज धमाका – नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में दो युवकों की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जिसमें मृतकों की पहचान चिंतामणि (21) और गौरव कोसरिया (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी निखिल (21) को वारदात के कुछ घंटों बाद ही कस्टडी में ले लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि दो-तीन दिन पहले मृतकों का आरोपी के पिता के साथ मामूली विवाद हुआ था, जिससे आक्रोशित होकर निखिल ने चाकू से हमला कर दोनों की जान ले ली।
पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक गौरव कोसरिया पहले हत्या के एक मामले में नाबालिग अपराधी के रूप में जेल जा चुका था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने की कार्रवाई हो रही है।
यह वारदात नेवई इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है।



