छतीसगढ़बिलासपुर

देवर ने अपनी भाभी की जमकर कर दी पिटाई

 बिलासपुर न्यूज धमाका – मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है। पड़रापथरा गांव में देवर ने अपनी भाभी की जमकर पिटाई कर दी। मामला तब शुरू हुआ जब देवर ने अपनी शादी कराने की बात कही और भाभी ने इस पर असमर्थता जताई। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाभी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पड़रापथरा निवासी सुनीता यादव गृहणी हैं और उनके पति रविकुमार यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके साथ घर में देवर संजय यादव भी रहता है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे सुनीता यादव घर के कामों में व्यस्त थीं, तभी संजय वहां पहुंचा और अपनी भाभी से शादी कराने की बात कहने लगा।

सुनीता ने उसे समझाया कि अभी तक कोई अच्छा रिश्ता नहीं आया है, इसलिए शादी नहीं हो पा रही है। इस बात पर संजय नाराज हो गया और उसने भाभी से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने पिटाई कर दी। जिससे सुनीता घायल हो गई। घटना के समय पति रविकुमार घर पर मौजूद था, जिसने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया।

घायल महिला ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी पहुंचकर दी। शिकायत पर पुलिस ने संजय यादव के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!