छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर जिले में CRPF जवानों ने ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए शुरू किया अस्पताल, जहां पर बीमार लोगों को 24 घंटे मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने ग्रामीणों के लिए अस्पताल खोला है। जहां पर फ्री में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस की सुविधा है। यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं अस्पताल खुलने की वजह से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए चलना नहीं पड़ेगा। 

बीते दो दशक से जिस कवरगट्टा में इलाज के अभाव में आदिवासियों की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी। अब वहां 24 घंटे अस्पताल और एम्बुलेंस तैनात है। दक्षिण बस्तर में माओवादियों के कोर इलाके में चंद रोज पहले फारवर्ड ऑपरेटिव बेस की स्थापना के बाद ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगी है। फारवर्ड ऑपरेटिव बेस में 151 बटालियन CRPF पामेड़ एक्सिस ने ग्रामीणों के लिए टेंट में ही मुफ्त अस्पताल खोला है। 

इलाज के लिए कई किमी चलते थे ग्रामीण 

अस्पताल नहीं खुलने के पहले बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए 20 किमी दूर पैदल चलकर चिंतावागु नदी को पार कर पामेड़ जाना पड़ता था। हालत गंभीर हो तो 60 से 70 किमी दूर तेलंगाना राज्य के चेरला, भद्राचलम की दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की अस्पताल के खुलने से ग्रामीणों के लिए कितना बड़ा वरदान साबित हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!