छतीसगढ़कोरबा

खेल-खेल में बच्चे ने खा लिया कोसम का बीज, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत…

CG News : खेल-खेल में बच्चे ने खा लिया कोसम का बीज, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत…

कोरबा न्यूज धमाका – जिले में चार साल के मासूम बच्चे दिव्यांश यादव की कोसम बीज खाने से मौत हो गई. बालको थाना क्षेत्र के दैहानपारा में मासूम बालक ने खेल खेल में घर में रखे कोसम के बीज को खा लिया. जिसके उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर के लगातार प्रयास के बाद भी मासूम नहीं बच सका. बताया जा रहा है कि तेल निकालने के लिए डिब्बे में बीज रखा गया था. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कोसम छत्तीसगढ़ का एक लोकप्रिय स्थानीय फल है, जिसे खट्टे-मीठे स्वाद के लिए खूब पसंद किया जाता है. इस फल का बाहरी हिस्सा हरे रंग के छिलके से ढका होता है. जिसे हटाने के बाद अंदर का संतरे रंग का गूदेदार हिस्सा खाया जाता है. आकार में यह जामुन जैसा होता है और इसके अंदर छोटे बीज पाए जाते हैं. जो जामुन या बेर के बीजों की तरह होते हैं.

हालांकि, कोसम के बीज जहरीले हैं या नहीं, इस पर अभी तक कोई पुख्ता शोध उपलब्ध नहीं है. यह एक अध्ययन का विषय बना हुआ है. फिर भी, कुछ मामलों में कोसम के बीज खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने और गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. जिससे इसे सावधानी से खाने की सलाह दी जाती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!