छतीसगढ़अंबिकापुर

पूरी हुई सरगुजा की इच्छा : रायपुर से उड़कर अंबिकापुर में उतरा 19 सीटर विमान, सांसद चिंतामणि महाराज बने पहले यात्री

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के तीन बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस उड़ान योजना ने सरगुजा जिले को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान की है। हवाई सेवा की शुरुआत होने से प्रदेश के 3 शहरों रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर विमान सेवा से कनेक्ट होगा। इस हवाई सेवा की शुरुआत से सरगुजा वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

यह पहली बार है जब अंबिकापुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हुई है। वहीं इस दौरान 19 सीटर फ्लाई विंग विमान में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित अन्य यात्री रायपुर से माँ महामाया एयरपोर्ट पहुँचे। विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। उड़ान का शुरुआती किराया 999 रुपये तय किया गया है। हवाई सेवा की शुरुआत से सरगुजा में पर्यटन,उद्योग के साथ अन्य चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार बनारस और रांची तक करने की बात सरगुजा सांसद ने कही है।

दशकों की मांग हुई पूरी 

सरगुजा जिले के नाम आज एक और उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यहां के मां महामाया हवाई अड्डा से हवाई यात्रा की शुरुआत हो गई है। फ्लाई बिग की 17 सीटर हवाई जहाज में प्रथम यात्री बनकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और विधायक राजेश अग्रवाल सफर करेंगे। सरगुजा वासियों की कई दशकों से हवाई सेवा शुरू करने की मांग थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!