छतीसगढ़रायगढ़

MSP Steel Plant में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरी भारी भरकम प्लेट, इलाज के दौरान हुई मौत…

रायगढ़ न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट (MSP Steel & Power Plant) के रोलिंग मिल काम करने के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

इस हादसे से MSP Steel & Power Plant कंपनी के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. वहीं कंपनी प्रबंधन इस मामले में कोई जवाब नहीं दे पा रहा है. हादसे को लेकर काम करने वाले श्रमिकों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!