छतीसगढ़कांकेर

बदमाशों के हौसले बुलंद : दो युवकों पर चाकू से किया हमला, पैसे नहीं मिले तो मोबाइल लूटकर हुए फरार 

कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सिरफिरे लुटेरों ने नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर दोनों युवकों का मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है।  

दरअसल, यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। रतेसरा के पास सुबह करीब 5 बजे योगेश्वर कांगे मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। पेट्रोल पंप का पता पूछने के बहाने युवक को रोककर उससे मोबाइल और पैसे की मांग करने लगे। युवक के पास से मोबाइल और पैसे नहीं मिलने से उस पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हमले में एक 31 वर्षीय युवक योगेश्वर कांगे गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

घायलों का इलाज जारी 

वहीं कोचवाही के पास एक नाबालिग युवक को रोककर उसका मोबाइल लुटकर फरार हो गए। जब युवक ने इसका विरोध किया तो उस पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया है। दोनों घायलों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां से योगेश्वर कांगे की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि, लूटे गए मोबाइल के लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!