छतीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ : ….जब अपने ही जिले में SP का कटा चलान, जानिए फिर क्या हुआ

बिलासपुर न्यूज धमाका – सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना सबसे जरूरी होता है। नियमों का पालन न करने पर जहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं पकड़े जाने पर पुलिस भी चालान कर देती है। लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर क्या आपने कभी किसी पुलिस अधीक्षक (एसपी) का चालान कटते हुए देखा है? सुनकर बड़ा अजीब लगेगा, मगर ऐसा सचमुच हुआ है

दरअसल, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार की सुबह एसपी साहब के वाहन चालक ने सत्यम चौक का सिग्नल जंप कर दिया था, इस घटना को चौक पर लगे ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरों ने कैद कर लिया। हालांकि इस वाहन में एसपी रजनेश सिंह खुद मौजूद नहीं थे, फिर भी जब मामला सामने आया तो उन्होंने मिसाल पेश करते हुए ₹2000 का जुर्माना खुद ही भर दिया।

इस वाकये के बाद पूरे प्रदेश में एसपी रजनेश सिंह की ईमानदारी की चर्चा हो रही है, हो भी क्यों न उन्होंने अपने इस कृत्य से यह साबित किया है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो आम नागरिक हो या फिर कानून के रखवाले खुद।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!