छतीसगढ़बलरामपुर

अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त, राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

CG NEWS : अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त, राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी.

लंबे समय से चल रहा अवैध कोयला परिवहन का खेल

जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!