छतीसगढ़जशपुर

तेज इको स्पोर्ट वाहन ने अनियंत्रित होकर तीन स्कूटी सवार लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 2 की हालत नाजुक 

road accident

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज ईको कार चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक को मामूली चोट लगी है। मौके पर पहुंची कुनकुरी पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना एन.एच. 43 पर कृषि महाविद्यालय के सामने की है। 

दरअसल यह सड़क दुर्घटना शनिवार लगभग शाम 6 बजे की बताई जा रही है। नारायणपुर के बरडांड से 2 महिला और एक लड़की समेत कुल तीन लोग स्कूटी से कुनकुरी के फ़रसाकानी जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार ईको स्पोर्ट कार बंदरचूवाँ की ओर से जशपुर जा रहा था। तभी अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार तीनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो की हालत गंभीर है वहीं एक महिला को मामूली चोटें आई है। 

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया 

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी और आरक्षक जितेंद्र गुप्ता तत्काल घटना स्थल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। इस दौरान किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की। वहीं कुनकुरी थाना के आरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने पीड़ित घायलों को तुरंत एंबुलेंस वाहन से होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद ईको स्पोर्ट कार को क्रेन के माध्यम से कुनकुरी थाना में लाया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!