छतीसगढ़बलौदाबाजार

अवैध परिवहन पर एक्शन : बलौदाबाजार जिले में 9 हाईवा और ट्रैक्टर जब्त

Balodabazar

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि, पिछले दो दिनों में रेत से भरे हाईवा और ट्रैक्टर सहित 9 वाहन को जब्त  किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि,  देर रात को खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई। जांच के दौरान पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम गिधपुरी और तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन संलिप्त 9 वाहन को जब्त किया गया है। सभी गाड़ियों को जब्त कर वाहन नजदीकी थाना में रखा गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध रेत खनन पर है पैनी नजर

बता दें कि, कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण, अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ने कहा कि, आगे भी कार्रवाईं जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन का काम करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अवैध परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!