छतीसगढ़रायपुर

राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा :  25- 26 अक्टूबर को आएंगी रायपुर, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत 

President draupadi murmu

रायपुर न्यूज धमाका – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसर हाईअलर्ट हो गए है। वहीं इस दौरान रायपुर और दुर्ग, IG अमरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे एक हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू दौरे के दौरान आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होगी। 

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इस दौरान रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा कमान संभालेंगे दूसरे जिलों के अफसरों और बल को रायपुर बुलाया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षा के लिए 8 DIG और करीब 10 एसपी रैंक के अफसर तैनात होंगे। एडिशनल SP सहित DSP रैंक के दो दर्जन से अधिक अफसर राष्ट्रपति की सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉकड्रिल किया जा रहा है।

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात।
शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।

दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!