छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में घर के सामने से बुलेट वाहन चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी में घर के सामने से बुलेट वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर इम्तियाज उर्फ अम्मू एवं आफर शफीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर इम्तियाज खान उर्फ अम्मू एवं जाफर शफीक को पकड़ पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी स्वीकार की। और उनसे बुलेट जप्त कर किया।

बता दें कि न्यू शांति नगर निवासी युवराज राठौर ने अपनी बुलेट चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। 23 सितंबर की रात करीबन 10.00 बजे अपने रॉयल इनफील्ड 350 बुलेट सीजी 12 बीडी 4089 को रोज की तरह न्यू शांतिनगर स्थित घर के बाहर लॉक कर घर के अंदर चला गया। सुबह कोचिंग जाने बाहर आया तो देखा कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोटर सायकल वाहन को चोरी कर ले गया था। इस रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!