छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में सड़क पर हुई चाकूबाजी, स्कूटी छोड़कर भागे हमलावर

बिलासपुर न्यूज़ धमाका –  कोटा स्थित होटल 24 कैरेट के सामने चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घायल युवक को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। इस पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी छोड़कर भागे हैं। इसके आधार पर पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है।रविवार की दोपहर दीपांशु साहू अपने दोस्तों के साथ पेंडारी में था। इसी दौरान उनके दोस्त हर्ष साहू ने मोबाइल पर काल किया।

उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली है। इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी आया। यहां पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले हैं। इस पर दीपांशु अपने दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले के पीछे गए।

कोटा के मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने पहुंचते ही चाबी लूटने वालों ने दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। हमले में लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर भाग निकले।

दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डाक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!