छतीसगढ़महासमुंद

गरियाबंद से भागकर महासमुंद पहुंचे दंतैल हाथी ने राइस मिल में मचाया उत्पात, हाथी मित्र दल ने खदेड़ा, ग्रामीणों में दहशत

महासमुंद न्यूज़ धमाका – गरियाबंद से निकला ME-3 नामक दंतैल हाथी महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम कोना पहुंच गया है. बीती रात हाथी गुरतेग बहादुर राइस मिल में घुस गया, जिसे हाथी मित्र दल की तत्परता से वहां से खदेड़ा गया. इसके बाद हाथी ने महासमुंद-बागबाहरा हाइवे पार कर कक्ष क्रमांक 64, गौरखेडा के जंगल में विचरण कर रहा है. हाथी के इलाके में पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल है. कुछ दिन पहले इसी हाथी ने कोसरंगी गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था.

वन विभाग ने एहतियात के तौर पर एक दर्जन गांवों सिरगिड़ी, उमरदा, गौरखेडा, अरंड, मुडमार, सोरिद, बनसिवनी, लोहारडीह, घोघीबाहरा, बंजारी, कोडार आदि में अलर्ट जारी किया है. ग्रामीणों को हाथी देखे जाने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!