छतीसगढ़बिलासपुर

पुजारी के घर डकैती : कार सवार 6 लोग क्राइम ब्रांच की टीम बताकर पेटी ले उड़े, पेटी में रखे थे 1.30 करोड़ रुपये

The box was kept here

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बदमाशों ने पुजारी घर से एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती कर ली है। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच बताया, जिसमें 4-5 पुरुष और 2 महिलाएं भी थी। पहले उन्होंने पुजारी की पत्नी को पहले बंधक बनाया और फिर घर पर रखी पेटी लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ आरोपी दोपहर 12 बजे पुजारी के घर पहुंचे। इस दौरान पुजारी की पत्नी गोमती घर पर अकेली थी। पुजारी और उसकी पत्नी दोनों को नहीं पता था कि, पेटी में इतने रुपए थे। पुजारी ने बताया कि, यह पेटी उसके यजमान ने रखवाई थी. तब उन्हें बताया गया था कि इसमें कुछ दस्तावेज और पैसे हैं। लेकिन जब डकैती की खबर उसे दी गई, तब पेटी में 1 करोड़ 30 लाख रुपए होने की बात सामने आई। पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। 

यजमान ने रखवाई थी पेटी 

पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि, विद्याप्रकाश पांडेय उनका यजमान है। पारिवारिक परेशानियों के चलते विद्याप्रकाश ने उनसे पूजा-पाठ कराया था। जिसके बाद से उनके अच्छे संबंध बन गए। करीब 6 महीने पहले विद्याप्रकाश अपने बेटे, बहू और नाती को लेकर पुजारी के घर पहुंचा। उसने एक बंद पेटी दी, जिसमें ताला लगा हुआ था। उसने बताया कि वो इसे बाद में अपने घर ले जाएगा। संबंधों के चलते पुजारी ने पेटी अपने घर पर रख लिया। पुजारी ने बताया कि संबंधों के चलते उन्होंने बंद पेटी अपने पास रख लिया था। चाबी उनके चेले विद्याप्रकाश के पास ही थी। उन्होंने कभी भी पेटी में रुपए नहीं देखा था। बीच-बीच में विद्याप्रकाश उनके घर जरूर आता था। इस दौरान उसने इतनी बड़ी रकम पेटी में होने का कभी जिक्र तक नहीं किया।

सीसीटीवी कैमरे में हुई बदमाशों की कार 

जिस तरह से पुजारी के घर पर डकैती हुई है और आरोपियों ने उनके घर से केवल पेटी ले गए हैं। इससे पुलिस को शक है कि कोई जानकार या फिर परिचित ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने जांच के लिए पुजारी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तब पता चला कि, आरोपी स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। पुलिस स्कार्पियो की जानकारी जुटाकर संदेहियों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!