अमरावती

चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराएगा

विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में निचले इलाकों से लगभग 86,000 परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जायेगा

अमरावती न्यूज़ बंगाल की खाड़ी से प्रचंड रूप धारण कर चक्रवाती तूफान गुलाब आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा. इसको लेकर ओडिशा की आपदा प्रबंधन एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तटों के बीच से रविवार को गुलाब  के गुजरने की आशंका है. इसके मद्देनजर बचाव और राहत कार्यों के लिए उत्तर तटीय आंध्र जिलों एन डी आर एफ तीन और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के एक दल को तैनात किया गया है सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में निचले इलाकों से लगभग 86,000 परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने की को योजना बनाई गई है.श्रीकाकुलम में एनडीआरएफ के दो दलों को तैनात किया गया है जहां चक्रवात का अधिक प्रभाव हो सकता है विशाखापत्तनम में एक दल को तैनात किया गया है. विशाखापत्तनम में एसडीआरएफ के एक दल को भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रखा गया है.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इन जिलों के मछुआरों से 27 सितंबर तक समुद्र में न जाने को कहा है चक्रवाती तूफान के 29 सितंबर को बंगाल तट के पर पहुंचने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है, “दक्षिण बंगालमें भारी वर्षा और तेज हवा के मामले में मौसम की गतिविधियां 28-29 सितंबर को बढ़ सकती हैं 28 सितंबर को कोलकाता , उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली में भारी वर्षाकी आशंका है.”  आईएमडी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात बनने की संभावना है.अगले 24 घंटों में यह निम्न दबाव देखने को मिलेगा. इस कारण 29 सितंबर को गुलाब पश्चिम बंगाल तट तक पहुंचने की संभावना है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!