छतीसगढ़रायपुर

कवर्धा कांड , गृहमंत्री शर्मा बोले- घटना दुखद, दोषियों के ऊपर होगी कड़ी कार्रवाई 

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी। 

उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ विवाद हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला नियंत्रण में है। इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस ने गांव को नियंत्रण में लिया है। 

गृह मंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है और यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है और घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!