बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। बताया जा रहा है कि, पिछले 24 घंटो से अनवरत बरसात जारी है। भैरमगढ़ के कन्या छात्रवास में बाढ़ का पानी घुस गया। इसकी वजह से बच्चों को रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगरवासी,तहसीलदार और नगर पालिका के कर्मचारी रेस्क्यू में लगे है। बताया जा रहा है कि, कई वार्ड बाढ़ के पानी की चपेट में आये। रस्सी के सहारे बच्चों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।