छतीसगढ़मुंगेली

झालर लाईट लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत

मुंगेली न्यूज धमाका – झालर लाईट लगाने के लिए लेजा रहे लोहे की सीढ़ी हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई। करंट लगाने से चार लोग झुलस गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, चौथे का इलाज जारी है। मामले में पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ लापरवाही पर अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।

सरगांव थाना क्षेत्र के पथरिया रोड पर अनुराग पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप में झालर लाइट लगाने के दौरान लोहे की ऊंची सीढ़ी को चार लोगों के द्वारा ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा पेट्रोल पंप में लाइट झालर लगाने के लिए ठेकेदार शिवा पांडे को बुलाया गया था।

कल दोपहर करीब 2:30 बजे ठेकेदार शिवा पांडे अपने साथ प्रियांशु यादव अर्जुन यादव और राम साहू को साथ लेकर पेट्रोल पंप में लाइट झालर लग रहा था। इसी दौरान लोहे के 6 मीटर ऊंची घोड़ी नुमा सीढ़ी को ले जाते समय हाई पावर बिजली के तार से लोहे की सीढ़ी टच हो गई। घटना में करंट की चपेट में आने ठेकेदार समेत चार लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में परीक्षण उपरांत प्रियांशु यादव पिता रामसत्ता यादव उम्र 15 वर्ष निवासी सरगांव, अर्जुन यादव पिता किशन यादव उम्र 15 वर्ष निवासी हिंछापुर,राम साहू पिता पिता राजेंद्र साहू उम्र 20 वर्ष निवासी हिर्री माइंस को मृत घोषित कर दिया गया। वही ठेकेदार शिवा पांडे निवासी सरगांव को प्राथमिक उपचार के बाद संजीवनी 108 की मदद से बिलासपुर के सिम्स से ले जाकर भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सरगांव की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पंचनामा पश्चात पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!