छतीसगढ़अंबिकापुर

हाथी से बचने के लिए महिला ने चढ़ी सीढ़ी, गिर कर हुई मौत, हाथियों के कारण नहीं ले जाया जा सका अस्पताल

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – मैनपाट का कण्डराजा हाथियों से प्रभावित है।पूर्व के वर्षों में यहां निवासरत कोरवाओं की बस्ती को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया था। प्रशासन ने पहल करते हुए हाथी प्रभावितों के लिए बस्ती के पास पक्के मकान बनाए थे। इसके लिए आवास योजना के तहत मिली राशि का उपयोग किया गया था। उस दौरान एक चूक हो गई थी। पक्के मकानों के छत पर चढ़ने सीढ़ी नहीं बनाई गई थी।

आज के समय में गांव वाले छत पर चढ़ने के लिए बांस व लकड़ी की सीढ़ी का उपयोग करते है। हाथियों का दल शनिवार की रात गांव के करीब पहुंचा था। हाथी प्रभावित कालोनी के रहवासियों में अफरातफरी मच गई थी। लोग जान बचाने सीढ़ी लगा मकानों के छत में चढ़ने लगे। इधर हाथी लगातार बस्ती की ओर बढ़ रहा था

यह दल जब कालोनी के नजदीक पहुंचा तो सीढ़ी से छत पर चढ़ने जल्दबाजी में रिझो बाई माझी (45) का संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। उसे गंभीर चोट आई थी। बस्ती के हाथियों की उपस्थिति होने से ग्रामीण रात के समय महिला को अस्पताल नहीं ले जा सके। हाथियों के जाने के बाद भोर में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपाट ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अभी भी हाथी इसी बस्ती के नजदीक जंगल में विचरण कर रहा है। हाथियों के कारण कण्डराजा बस्ती में भय का माहौल है।हाथी प्रभावित मैनपाट में ग्रामीणों का जीवन बारिश के सीजन में कष्ट में बीत रहा है। जान बचाने की आपाधापी में ऐसी मौत की यह पहली घटना है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!