छतीसगढ़जशपुर

सड़कों की बदहाल स्थिति : अनदेखी हो रही, अंग्रेजों के ज़माने में बनी पुलिया भी दम तोड़ रही 

Bad condition of roads

जशपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पत्थलगांव-रायगढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर बने नंदनझरिया पुलिया जर्जर हो चुकी है। अंग्रेजों के ज़माने में बनी पुलिया के कभी भी टूटने से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। वहीं सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। 

दरअसल जशपुर- रायगढ़ मुख्य मार्ग स्थित नंदनझरिया में अंग्रेजों के जमाने में बने पुल के नीचे उपयोग की लकड़ी टूटकर गिरना शुरू हो गया है। जिसके कारण पुल गिरने के कगार पर आ गई है। अगर समय रहते पुलिया का निरीक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह पुल किसी हादसे को निमंत्रण दे सकती है। 

दम तोड़ रही पुलिया 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह पुल जशपुर और रायगढ़ जिले को जोड़ने वाली लाइफ लाइन पुल है। जो धरमजयगढ़ रियासत के तत्कालीन राजा धर्मजीत सिंह ने लकड़ी के इस्तेमाल कर पुलिया का निर्माण कराया था। लेकिन देखरेख के अभाव में सालों पुरानी पुलिया दम तोड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया की इस सड़क में बने बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे से चलना काफी जोखिम भरा हो गया है। बड़ी- बड़ी वाहन गुजरने के समय इसमें कंपन भी होता है। 

सड़कों की बदहाल स्थिति 

सड़क को सुधारने को लेकर SDM के बार-बार निर्देश के बाद भी यहां मुख्य सड़कों पर बदहाली की स्थिति है। पिछले तीन दिनों में यंहा 17 वाहन दुर्घटनाओं में 19 लोग घायल और एक मौत के बाद SDM ने PWD के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया की जर्जर पुल कभी भी टूट सकती है। जिसके कारण बनारस, बिहार और रांची हाईवे पर आवागमन में परेशानी हो सकती है।  

लोगों में आक्रोश 

मुख्य सड़कों की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं। सीएम साय का गृह क्षेत्र पत्थलगांव में मुख्य सड़कों की बदहाली की अनदेखी करने वाले दो PWD के SDO को एसडीएम ने तलब किया है। हालांकि, ठेकेदार नितीन विनायक ने बताया कि, जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर डामरीकरण रोड बनाना है, जो जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। वही नंदनझरिया पुलिया का ड्रॉइंग डिजाइन बनाया जा रहा है। जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाएगा । 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!