छतीसगढ़बीजापुर

कमरे में कैद कीर्ति चक्र विजेता ‘शहीद’ : परिजनों ने बनवाई प्रतिमा, पूरे शहर में कहीं भी चंद फीट जगह नहीं दे रहा प्रशासन

statue of martyred soldier

 बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ लोहा लेते देश के लिए शहीद हो गया था। लेकिन जवान का परिवार मूर्ति स्थापित करने के लिए तरस रहा है। जी हां… यह बात सुनने में आपको अजीब लग रही होगी। लेकिन यह एक कड़वी सच्चाई है और प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है कि, देश के लिए शहीद हुआ था। जवान को मरणोपरांत राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। लेकिन विडंबना है कि, बीजापुर जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन के पास दो गज जमीन तक नहीं है।

दरअसल, 3 अप्रैल 2021 को टेकुलगुडम में हुए एक नक्सली मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें बीजापुर के शांति नगर का रहने वाला प्रधान आरक्षक नारायण सोढ़ी भी शामिल था। जिसने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था और इसी दौरान वह नक्सलियों की गोलियों का शिकार होकर शहीद हो गया। जवान को शहीद हुए आज 4 साल हो चुके हैं और उस जवान की शहादत को अपने जेहन में जीवित रखने के लिए पत्नी उर्मिला सोढ़ी ने अपने पति यानी कि शहीद जवान नारायण सोढ़ी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया था। उसके बाद जिला प्रशासन से नगर के अंदर या कहीं सड़क के किनारे मूर्ति स्थापित करने की गुहार लगाई थी। लेकिन जिला प्रशासन ने यह कहकर उन्हें बैरंग लौटा दिया कि उनके पास शहीद जवान की मूर्ति स्थापित करने के लिए कोई जगह नहीं है और वो जगह देने के लिए असमर्थ है। 

प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठा है परिवार 

सोचा जाय तो कितनी बड़ी विडंबना है कि, जिस जवान ने देश की सुरक्षा और विकास के लिए अपनी शहादत दी है। उस जवान की मूर्ति को स्थापित करने के लिए सरकार के पास मूर्ति स्थापित करने के लिए जमीन नहीं है। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात उन जवानों की क्या स्थिति है जो जीवित रहते अधिकारियों की प्रताड़ना का शिकार होते हैं और शहादत के बाद सरकार की बेरुखी का शिकार बन रहे हैं। बहरहाल घर के अंदर रखे अपने शहीद पिता की प्रतिमा को देखकर रोज बच्चों की आंखें नम हो जाती हैं तो कभी डर भी सताने लगता है। ऐसे में परिवार अभी भी इस उम्मीद पर बैठा है कि देर सवेर सरकार उन्हें मूर्ति स्थापित करने के लिए कहीं ना कहीं जरूर जगह उपलब्ध कराएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!