छतीसगढ़बलौदाबाजार

ट्रेलर और माजदा में जोरदार भिड़ंत : चपेट में आने से महिला की मौत, वाहन चालकों को आई गंभीर चोटें 

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रेलर और माजदा में  भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक महिला हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

दरअसल, यह पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र का है। हादसे में घायल वाहन चालकों को इलाज के लिए लवन अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बहाल कराया। 

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

वहीं पेंड्रा में रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।  रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि, बाकी मजदूर और वाहन चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे इतना भयानक था कि, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए साथ ही वाहन के चक्के भी निकलकर दूर जा गिरे। यह घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के अमारू गांव की है। 

नदी से अवैध रेत का कर रहे थे परिवहन 

अमारू गांव में कोलबिर्रा सोननदी से रेत निकालने के बाद रेत का परिवहन करने ट्रैक्टर चालक अमारू जा रहा था तभी रफ्तार में होने के कारण चालक ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और पुल के पास पलट गया। इस हादसे में इंजन में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि, बाकी मजदूर और वाहन चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। वे सभी मौके पर से फरार हो गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!