भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : नकली नोट के साथ, पुलिस ने किया 2 आरोपी को गिरफ्तार

भोपाल न्यूज़ धमाका /// शहर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने 2 लाख के नकली नोटों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नकली नोट छापने के बाद आरोपी बाजार में सप्लाई करने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. नकली नोट छापने के पीछे वजह बेरोजगारी, कर्ज और आर्थिक तंगी सामने आई है

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोट की छपाई कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई किया. पुलिस को आरोपियों के पास से 200 और 500 रुपए के 2 लाख रुपए नकली नोट मिले. क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के ठिकाने से नकली नोट छापने वाले उपकरण भी बरामद किया है.

ALSO READ : MP : आदिवासी बाहुल्य गांव में नहीं पहुंचा हैं विकास, आज भी खाट पर ले जाते हैं मरीज, गांव में नहीं थी सड़क

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने पहली बार नकली नोटों की छपाई की थी. बेरोजगारी, कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते नकली नोट छापे थे. जिसे मार्केट में खपाने की तैयारी में थे. लेकिन बाजार में नकली नोटों को चलाने से पहले ही क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से अभी भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!