जशपुरछत्तीसगढ

अनियंत्रित होकर कार 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और कार उड़ गए परखच्चे

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- कोतवाली थाना क्षेत्र के चांपा टोली में कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक कार कुनकुरी की ओर से जशपुर की ओर आ रही थी और बाइक सवार युवक जशपुर से कुनकुरी जा रहा था, तभी चांपा टोली के पास कार अनकंट्रोल हो गई और सीधे बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, वही कार चालक बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे कार 4 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और कार परखच्चे उड़ गए। दो एयर बैग खुलने से कार सवार दाे लाेगाें काे काेई चोट नहीं आई। वे कोरबा से जशपुर आ रहे थे। कार चालक ने बताया कि वह क्रिसमस मनाने भुड़केला अपनी बहन के घर जा रहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!