छतीसगढ़सरगुजा

काम कर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी…

 सरगुजा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा में काम कर घर लौट रही पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की थाने में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम बादल कुजूर है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, पीड़िता ने 13 नवम्बर को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम कों काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी। इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही खाली मैदान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, वर्तमान पता गोरसीडबरा थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्रवाई मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह शामिल रहे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!