छतीसगढ़बिलासपुर

पति को मार डाला, पत्नी ने दी 4 लाख की सुपारी, फिर प्रेमी संग मिलकर उतार दिया मौत के घाट…

Bilaspur Crime News: पति को मार डाला, पत्नी ने दी 4 लाख की सुपारी, फिर प्रेमी संग मिलकर उतार दिया मौत के घाट...

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ कीबिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में मिले लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति से छुटकारा पाने पत्नी ने ही प्रेमी को उकसाया। प्रेमिका के उकसाने पर साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक के लाश मिलने की सूचना मिली थी। इस पर तोरवा पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। शव मर्च्युरी में रखवाकर युवक की तस्वीर जिले भर के थानों में भेजा गया। साथ ही आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई गई।

दूसरे दिन पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने मरने वाले की पहचान सिमगा क्षेत्र के दुलदुला में रहने वाले देवेंद्र बनर्जी(37) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल भैंसो में है। वह आए दिन नशा करता था। उसका इलाज भी रायपुर में चल रहा था। उसका पत्नी अंजली घृतलहरे से नशे के कारण विवाद भी होता था। इसके कारण महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी पर हुआ। पूछताछ में महिला गोलमोल जवाब दे रही थी।

कड़ाई करने पर उसने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर(25) निवासी डिहुपारा वार्ड नंबर सिमगा को पति की हत्या करने के लिए कहा था। इसके लिए उसने चार लाख रुपये देने की बात भी कही थी।

दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने प्रेमिका के कहने पर अपने भाई कमल महिलेश्वर(21), अनिल रजक(22), विक्की लहरे उर्फ मक्खी(22) के साथ ही देवेंद्र का पीछा करने की बात कही। इधर उसकी पत्नी अपने पति से बातकर उन्हें लोकेशन दे रही थी। ढेका के पास उन्होंने देवेंद्र को मोबाइल पर बात करने के बहाने से रोक लिया। इसके बाद हाईवे किनारे स्थित दुकान के पीछे ले जाकर सर्जिकल ब्लेड से हत्या करना बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि महिला अपने प्रेमी की आदतों से परेशान थी। मृतक देवेंद्र आए दिन नशा करता था। नशा करने के बाद वह अपनी पत्नी से मारपीट करता। उसकी नशे की आदत छुड़ाने के लिए परिजन इलाज भी करा रहे थे। इधर महिला उसकी आदतों से परेशान होकर कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आ रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए मौका पाकर उसने अपने प्रेमी को इसकी सूचना दे दी। इस पर उसका प्रेमी अपने भाई और दोस्तों के साथ आकर ढेका के पास देवेंद्र को रोक लिया। बहाने से उसे दुकान के पीछे ले जाकर हत्या कर दी।

आरोपित ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वे ढेका के पास पहुंचे। यहीं पर उन्होंने देवेंद्र को रोककर मोबाइल मांगा। इसके बाद उसे बहाने से बंद दुकान के पीछे ले गए। दुकान के पीछे जाते ही दीपक ने देवेंद्र के गले में सर्जिकल ब्लेड से वार किया। साथ ही पत्थर से उसका सिर कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में भी वार किया गया। हाईवे के किनारे दिनदहाड़े हत्या की घटना को किसी ने नहीं देखा। बाद में किसी ने शव देखकर इसकी सूचना दी। शव की पहचान होने के दूसरे दिन ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!