छतीसगढ़सीतापुर

मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी लाइन अटैच : रात्रि गश्त के दौरान की थी मारपीट, बवाल मचने के बाद किए गए लाइन अटैच 

सीतापुर न्यूज धमाका –  रात्रि गश्त के दौरान मारपीट करने वाले चारों पुलिसकर्मियों को एडीशनल एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद थाना परिसर में मचे बवाल के बीच सीतापुर थाना पहुँचे थे। जहाँ एडिशनल एसपी एवं एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने पीड़ित पक्ष एवं नगरवासियों को समझाने की काफी कोशिश की। पर पीड़ित पक्ष एवं नगरवासियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। उनका कहना था कि, जब तक उनके विरुद्ध कार्रवाई नही होगी। तब तक वो थाने में ही डटे रहेंगे। मामले की गंभीरता और लोगों का आक्रोश देख एडिशनल एसपी ने उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह प्रधान, आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक अशोक कुजूर एवं सुनील पैकरा को लाइन अटैच कर दिया। 

जांच का भी आश्वासन

पुलिस द्वारा मारपीट की घटना से लोग इस कदर नाराज थे कि, वे लाइन अटैच के बजाए इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। ताकि दुबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। पीड़ित पक्ष एवं लोगों की मांग पर एडिशनल एसपी ने कहा कि, इनके विरुद्ध जांच कराई जायेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!