छत्तीसगढजांजगीर

छत्तीसगढ़ में एक किसान की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश मेन रोड के किनारे मिली गांव में सनसनी का माहौल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड के किनारे पर पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं। आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर-चांपा। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गुजियाबोर गांव में आज सुबह से ही सनसनी का माहौल था, लेकिन सूरज उगते ही मिली एक किसान की लाश ने पूरे गांव को सुबह से ही गमगीन बना दिया था। बाद में पता चला कि किसान की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, -गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) सोनी खेती-किसानी करता था। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड के किनारे पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि परदेशी सोनी की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है। उसकी भी शादी हो गई है। इसके बाद से ही परदेशी अकेले रहता था। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद के चलते किसी करीबी परिजन ने ही उसकी हत्या की होगी। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। कपड़े भी तलाश किए जा रहे हैं। फिंगर प्रिंट के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीमें जांच कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस ने अपनी जांच की दिशा को सार्वजनिक नहीं किया है। संभावना है कि बहुत जल्द आरोपियों के संबंध में न केवल खुलासा होगा, बल्कि वे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!