जांजगीरछत्तीसगढ

हादसे में घायल एक महिला कि मौत,बिलासपुर किया रिफर कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों भी आई चोट

जांजगीर-चाम्पा,न्यूज़ धमाका :- जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में नेशनल हाइवे 49 पर तेज रफ्तार कार फोनलेन पर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य महिला को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई है।

घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होकर खरसिया से बिलासपुर लौट रहा था। कार में आठ लोग सवार थे। ये लोग नेशनल हाइवे 49 में फोरलेन पर अकलतरा के अर्जुनी गांव पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ गई और उसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई।

जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। यहां 1 महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

सड़क पर मवेश बन रहे हादसे का कारण

नेशनल हाइवे ही नहीं शहर के प्रमुख मार्गो पर भी मवेशियों का जमवाड़ा राहगिरों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में मवेशियों में से टकराना में एक है। सड़क पर मवेशियों को नहीं छोड़ने की समझाइश स्थानीय स्तर पर लोगों को दिया जाता है लेकिन इसका असर नहीं दिखता।

खास बात यह कि शासन मवेशियों के सड़क और खेतों में अनावश्यक विचरण पर रोक लगाने रोक – छेका अभियान चलाती है इसका भी असर नहीं दिखता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!