रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर नगर निगम लगातार दबाव के बाद अब संपत्तिकर और यूजर चार्ज पर एक्शन लेने का फैसला ले लिया है। कई वर्षों से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने आखिरी नोटिस जारी किया है। निगम ने 10 जोन के बकायेदारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 10 करोड़ से अधिक संपत्ति कर का बकाया बताया जा रहा है।
तीन हजार से सात लाख तक यूजर चार्ज बकाया
इसमें 100 से अधिक ऐसे बकायेदार हैं, जिस व्यवसायिक संस्थानों से तीन हजार से लेकर सात लाख से अधिक की वसूली करनी है। निगम आयुक्त, महापौर ने बकाया करों को वसूलने बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए है,इससे हड़कंप मचा हुआ है। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जल्द से जल्द दी जाएगी। साथ ही यह तय किया गया है कि राजस्व की मजबूत स्थिति के लिए राज्य सरकार के फैसले के अंर्तगत बकाया टैक्स-यूजर चार्ज नियमों के तहत लिया जाएगा।