रायपुरछत्तीसगढ

ऑपरेटर सिटी बस चलाने से पीछे हटे , पब्लिक परेशान

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर में सिटी बस ऑपरेटर को नगर निगम तीन बार बसें चलाने की आखिरी नोटिस भेज चुका है, लेकिन ऑपरेटर सिटी बस चलाने राजी नहीं हैं। यही नहीं, नगर निगम सिटी बस संचालित करने दूसरे ऑपरेटर की तलाश भी नहीं कर सका। ऐसी दशा में महीने-दो महीने में सिटी बसें चलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। दरअसल, शहर में कोरोना महामारी में 22 मार्च 2020 से सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। करीब 20 महीने से सभी सिटी बसें खड़ी हैं। सरकार ने सिटी बसों का किराया भी बढ़ा दिया है, लेकिन ऑपरेटर बस चलाने राजी नहीं हैं। ऑपरेटरों की ओर से बसों को दोबारा प्रारंभ करने प्रति बस दो लाख रुपए मेंटेनेंस की राशि मांगी जा रही है, जिसे लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

ALSO READ : http://‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का पदभार आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने संभाला

ऑपरेटर ने कहा कि रायपुर में कुल 67 सिटी बसें चलती हैं। इनमें 44 छोटी सिटी बसें और 25 बड़ी सिटी बसें हैं। इन सिटी बसों से रोज करीब 40 हजार से अधिक सवारी सफर करती हैं। टोटल बसें मार्च 2020 से बंद हैं। इससे मुसाफिरों को महंगे किराए पर सफर करना पड़ता है। 10 किमी का सफर तय करने के लिए यात्रियों को 300 से 400 रुपए ऑटो का किराया देना पड़ा रहा है।

सुनील चंद्रवंशी, अपर कमिश्नर, नगर निगम : सिटी बसों के संचालन को लेकर प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही बसों का संचालन शुरु होगा।

अनवर अली, अध्यक्ष, डायरेक्टर सिटी बस रायपुर : नगर निगम कमिश्नर आखिरी नोटिस भेज चुके हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं होने तक सिटी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!