रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1.5 क्विंटल हुक्का सामग्री सहित 50 लाख का सामान जब्त किया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में 9-10 नवंबर की दरम्यानी रात सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री भी कर रहा है.सायबर सेल एवं थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी कर रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करना पाया गया.जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मंधानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया. कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक मंधानी द्वारा अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना बताया गया,

जब्त मादक सामग्री

जिस पर मकान में जाकर रेड कार्यवाही करने पर मकान के 03 अलग – अलग कमरों में लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण होना पाया गया.पूछताछ में आरोपी द्वारा मांग के आधार पर हुक्का बार में एवं लोगों को सामग्रियों का बिक्री करने के साथ ही लोगों को हुक्का पिलाना बताया गया. जिस पर आरोपी अशोक मंधानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 3,000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1,100 नग पाईप, 1,000 नग चिलम पाईप, 01 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री कीमती लगभग 50,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी अशोक मंधानी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!