मध्यप्रदेशइंदौर

इंदौर आयुक्त ने नवलखा चौराहा के लेफ्ट टर्न में बाधक निर्माणों को जल्द हटाने के दिए आदेश

इंदौर न्यूज़ धमाका /// निगम द्वारा बीआरटीएस सहित शहर के कई चौराहों पर यातायात की सुविधा के लिए लेफ्ट चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। गुरुवार को निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने नौलखा चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। वे सुबह 9.30 बजे नवलखा चौराहा पर पहुची और सभी लेफ्ट टर्न को पैदल भ्रमण कर देखा।

आयुक्त ने नवलखा चौराहे से संवाद नगर कि ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न में किए गए कार्य को देख यहां पर रोड चौडीकरण में बाधक शौचालय व अन्य निर्माण को शीघ्र ही हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नवलखा चौराहे के लेफ्ट टर्न में बाधक धार्मिक स्थल को स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त स्थान निगम के अफसरों को खोजने को कहा। इसके साथ ही नवलखा चौराहे के संपूर्ण लेफ्ट टर्न में बाधक आवासीय व व्यवसायिक निर्माण के साथ ही फुटपाथ को शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि इस चौराहे पर लेफ्ट टर्न, चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री पीसी जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि अभी तक नौलखा चौराहे पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित न होने के कारण बीआरटीएस की मिक्स लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थी। जिससे चौराहे को पार करने में वाहन चालकों को ज्यादा समय लगता था। कई बार वाहन चालकों को चौराहे से बाई ओर जाने में भी असुविधा होती थी उन्हें भी सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है। अब लेफ्ट टर्न व्यवस्थित बनने के बाद इस चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की इस तरह की परेशानी खत्म हो जाएगी ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!